काम की बात: इन पासवर्ड का भूल कर भी ना करें उपयोग, वरना पल भर में हो सकता है आपका अकाउंट हैक

आज के इस डिजिटल दौर में अकाउंट हैक होने की घटनाएं आम हो चली हैं। रोजाना लाखों की संख्या में यूजर्स के अकाउंट्स हैक हो रहे हैं। ऐसे में उनकी कई प्राइवेसी से जुड़ी चीजें जनसमान्य के बीच वायरल हो जाती हैं। वहीं कई हैकर्स द्वारा लोगों के डिजिटल बैंक अकाउंट में भी फिशिंग की जा रही है। इससे एक बड़ा आर्थिक घाटा संबंधित व्यक्ति को सहन करना पड़ रहा है। आज के इस आधुनिक दौर में हर एक कदम पर सजग रहने की जरूरत है। कब क्या हो जाए? इसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता है। अक्सर देखने को मिलता है कि कई यूजर्स अपने पासवर्ड को काफी आसान बनाते हैं, जिससे उनके अकाउंट को हैक करने की संभावना काफी बढ़ जाती है। हैकर्स के निशाने पर सबसे पहले यही यूजर्स आते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ चुनिंदा पासवर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल दुनिया में सबसे ज्यादा किया जाता है। अगर आप भी इनमें से किसी पासवर्ड का यूज कर रहे हैं, तो आपको उसे तुरंत बदल देना चाहिए। वरना एक गंभीर संकट का सामना आपको करना पड़ सकता है।

ये हैं दुनिया के सबसे कॉमन यूज में आने वाले पासवर्ड
123456121212lovely7777777welcome1234567

1234567812345123456789qwertyPasswordqwerty123