काम की बात: बेचने जा रहे हैं अपना पुराना फोन, तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना उठानी पड़ सकती है बड़ी दिक्कत

अक्सर हम में से कई लोग नए फोन को खरीदते वक्त अपने पुराने मोबाइल को बेच देते हैं। पुराने मोबाइल को बेचना एक फायदेमंद सौदा जरूर है। वहीं दूसरी तरफ पुराने फोन को बेचते समय अगर आप कुछ बातों का ध्यान नहीं रखते, तो भविष्य में आपको एक बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इससे आपके पुराने फोन का सभी जरूरी डाटा खो सकता है या उसके लीक होने की संभावना बढ़ जाती है। इस कारण भविष्य में लीक हुए प्राइवेट डाटा के सहारे आपको ब्लैकमेल भी किया जा सकता है। ऐसे में आपको हर मोर्चे पर सजग रहने की जरूरत है। आज के दौर में कब क्या हो जाए? कुछ पता नहीं होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन बातों को बताने वाले हैं, जिनका ध्यान पुराने फोन को बेचते वक्त जरूर रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं, तो आप एक संभावित खतरे से बच सकते हैं। इसके अलावा आप अपने जरूरी डाटा को भी सिक्योर रख सकते हैं।

व्हाट्सएप अकाउंट का बैकअप जरूर रखें
अगर आपके व्हाट्सएप अकाउंट में जरूरी चैट्स या फाइल्स हैं, तो अपने फोन को बेचने से पहले उसका बैकअप अवश्य ले लें। अगर आप ऐसा नहीं करते, तो ज्यादा संभावना है कि आप अपने जरूरी डाटा को हमेशा के लिए खो सकते हैं।

फैक्ट्री डाटा रिसेट करने से पहले इन बातों का रखें विशेष ध्यान
फोन को बेचने से पहले अगर आप फैक्ट्री डाटा को रिसेट करने जा रहे हैं, तो अपने फोन के सभी अकाउंट्स से लॉग आउट कर लें। गौरतलब बात है कि फोन रिसेट करने के बाद भी आपके जरूरी डाटा को किसी डिस्क रिकवरी टूल की मदद से रिकवर किया जा सकता है।