काम की बात: अब आपके फोन को अनलॉक होने के बाद भी कोई दूसरा व्यक्ति नहीं कर पाएगा एक्सेस, जानिए क्या है ट्रिक

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Thu, 28 Oct 2021 05:26 PM IST
Mobile phone tips and tricks how to use screen pinning in android mobile know the trick here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    अक्सर कई लोगों को हमारे फोन्स में ताका-झांकी करने की बड़ी आदत होती है। ऐसे में फोन अनलॉक होने की स्थिति में वे अमूमन उसे बिना पूछे एक्सेस करने लगते हैं। कई मर्तबा तो दूसरे लोग हमारे फोन में मौजूद प्राइवेट डाटा भी देखने लगते हैं। ऐसे में आपको एक बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे खास फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे इनेबल करने के बाद मोबाइल फोन अनलॉक होने की स्थिति में भी कोई दूसरा व्यक्ति उसे एक्सेस नहीं कर पाएगा। इस फीचर के बारे में बेहद ही कम लोगों को पता है। इस फीचर को ऑन करने के बाद आपका फोन सेफ हो जाएगा। वहीं आपकी जरूरी फोटोज और डाटा भी कोई दूसरा व्यक्ति नहीं देख पाएगा। ऐसे में ये फीचर काफी खास है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस खास फीचर को आप अपने फोन में कैसे इनेबल कर सकते हैं?

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    इस फीचर को ऑन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन की सेटिंग्स को ओपन करना है।सेटिंग्स में आपको Security and lock screen का ऑप्शन नजर आएगा।आपको उस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    अब आपकी मोबाइल स्क्रीन पर प्राइवेसी से जुड़े कई तरह के ऑप्शन शो होंगे।थोड़ा नीचे आने पर आपको Pin the screen या screen pinning का ऑप्शन शो होगा।आपको स्क्रीन पिनिंग के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।