काम की बात: मोबाइल चोरी होने पर ऐसे करें अपने फोन पे और गूगल पे अकाउंट को ब्लॉक, वरना उठानी पड़ सकती है बड़ी दिक्कत

भारत में मोबाइल चोरी होने की घटना आम हो चुकी है। रोजाना देश भर में हजारों फोन्स चोरी हो रहे हैं। वहीं आज के इस डिजिटल दौर में हम सभी को फोन में पेमेंट से जुड़े एप जैसे गूगल पे, फोन पे आदि मौजूद रहते हैं। ऐसे में मोबाइल फोन के चोरी होने पर एक बड़ा खतरा ये बना रहता है कि कहीं उसका गलत इस्तेमाल ना हो जाए। इस वजह से व्यक्ति को एक बड़ी आर्थिक हानि का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में हर एक स्तर पर हमको सजग रहने की जरूरत है। कब क्या हो जाए किसी को कुछ पता नहीं है। इससे व्यक्ति का प्राइवेट डाटा भी लीक हो सकता है। इसी सिलसिले में आज हम आपको बताने वाले हैं कि फोन चोरी होने की स्थिति में आप कैसे अपने फोन पे और गूगल पे के अकाउंट को ब्लॉक कर सकते हैं। इस प्रक्रिया को करना काफी आसान है। इसे करने में आपको ज्यादा दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं -

फोन चोरी होने के बाद अपने गूगल पे अकाउंट को ऐसे करें ब्लॉक
अगर आप गूगल पे के यूजर हैं और पेमेंट से जुड़े कार्यों के लिए इस एप का इस्तेमाल करते हैं। फोन चोरी होने की स्थिति में आपको तुरंत गूगल पे कस्टमर केयर नंबर 18004190157 पर कॉल करना है।

उसके बाद आपको कस्टमर केयर से बात करने के विकल्प को चुनना है। कुछ समय बाद जब कस्टमर केयर लाइन पर आ जाएगा, तो आपको उसको अपनी समस्या के विषय में बताना होगा। कुछ देर बाद गूगल पे कस्टमर केयर द्वारा आपके गूगल पे अकाउंट को ब्लॉक कर दिया जाएगा।