काम की बात: इस सेटिंग को बदलने के बाद बिना नेटवर्क के भी कर सकेंगे आप कॉल पर बात

कॉल नेटवर्क को लेकर आजकल कई इश्यू देखने को मिलते हैं। अमूमन किसी से बात करते समय फोन बीच में ही कट जाता है या फिर बात सही से नहीं हो पाती। इस समस्या से देश भर में कई लोग परेशान हैं। अगर आपके साथ भी ये दिक्कत आ रही है, तो आपको वाईफाई कॉलिंग की तरफ शिफ्ट होना चाहिए। इस सुविधा की मदद से आप कम नेटवर्क या बिना नेटवर्क के भी किसी से बात कर सकेंगे। वाईफाई कॉलिंग के दौरान आपकी कॉल ड्रॉप होने की समस्या काफी कम हो जाती है। इस बीच फोन पर बात करते हुए आवाज भी स्पष्ट रूप से सुनाई देती है। कई बड़ी टेलीकॉम कंपनियां इस फीचर के लिए अपने ग्राहकों से किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लेती हैं। ऐसे में आपको इसके बारे में जरूर जानना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने फोन में वाईफाई कॉलिंग को एक्टिवेट कर सकते हैं -

अपने एंड्रॉयड फोन में ऐसे करें वाईफाई कॉलिंग के फीचर को एक्टिवेट
इसे एक्टिवेट करने के लिए आपको सबसे पहले अपने स्मार्टफोन की सेटिंग को ओपन करना होगा। सेटिंग ओपन करने के बाद ऊपर की तरफ नेटवर्क कनेक्शन के ऑप्शन को क्लिक करना है।उसके बाद आपको वाईफाई प्रिफ्रेंश पर जाना है और वहां जाकर एडवांस के ऑप्शन पर क्लिक करें।

अब आपको वाईफाई कॉलिंग का ऑप्शन मिलेगा। उस ऑप्शन को सेलेक्ट करें।अगर आपके फोन में 2 सिम कार्ड हैं, तो आप दोनों में से किसी एक सिम कार्ड का उपयोग इसके लिए कर सकते हैं।