काम की बात: अगर भूल गए हैं फोन का पासवर्ड, पैटर्न या पिन, तो इस ट्रिक से मोबाइल को करें दोबारा अनलॉक

फोन की सिक्योरिटी के लिए हम में से अधिकतर लोग उसमें पासवर्ड, पैटर्न या पिन को सेट करके रखते हैं, ताकि हमारे जरूरी डाटा को कोई दूसरा व्यक्ति एक्सेस ना कर सके। वहीं कई मर्तबा हम अपने द्वारा फोन में सेट किए गए पासवर्ड, पैटर्न या पिन को भूल जाते हैं। ऐसे में फोन को दोबारा अनलॉक करना एक बड़ी चुनौती होती है। ऐसी स्थिति में कई लोग घबरा जाते हैं। उन्हें फोन को अनलॉक करने का कोई दूसरा रास्ता नहीं सूझता। इस कारण वो दुकानों पर जाकर पैसा देकर अपने मोबाइल को अनलॉक करवाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप लॉक हुए अपने फोन को दोबारा अनलॉक कर सकते हैं। इसके लिए ना तो आपको किसी दुकान पर जाना होगा और ना ही आपको पैसों को खर्च करने की जरूरत है। आइए जानते हैं कैसे आप अपने लॉक हुए फोन को दोबारा अनलॉक कर सकते हैं?

अपने फोन को अनलॉक करने के लिए सबसे पहले आपको अपना मोबाइल स्विच ऑफ करने के बाद 1 मिनट तक इंतजार करना है।इसके बाद पावर बटन और वॉल्यूम डाउन बटन को एक साथ दबाना है।

कुछ देर बाद आपका फोन रिकवरी मोड पर आ जाएगा।फोन जैसे ही रिकवरी मोड पर आएगा, उसके बाद आपको Factory Reset के ऑप्शन का चयन करना है।