एंड्रॉयड यूजर सावधान: गूगल ने बैन किए ये 7 खतरनाक ऐप, तुरंत करें फोन से डिलीट

आज के इस डिजिटल युग में डाटा का महत्व काफी बढ़ गया है। कहा जा रहा है कि जो देश डाटा कंट्रोल करेगा वो दुनिया को कंट्रोल करेगा। इसी वजह से सूचना क्षेत्र में कई नई तकनीकें सामने निकल कर आ रही हैं। वहीं दूसरी तरफ उसी के समानांतर साइबर फ्रॉड का संसार भी बड़ा हुआ है। आजकल ऐसे कई ऐप मार्केट में आ रहे हैं, जिनके जरिए यूजर्स के प्राइवेट डाटा को चोरी किया जा रहा है। इससे प्राइवेसी से जुड़े कई सवाल दुनिया के सामने खड़े हुए हैं। इसी को देखते हुए हाल ही में गूगल ने 7 ऐसे खतरनाक ऐप्स को अपने प्लेटफॉर्म से हटाया है, जो डाटा सिक्योरिटी के लिहाज से ठीक नहीं थे। अगर आप भी इन ऐप्स का इस्तेमाल अपने फोन में कर रहे हैं, तो तुरंत उन्हें डिलीट कर दें। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं उन 7 खतरनाक एप्स के बारे में, जिन्हें आपको जल्द से जल्द अपने फोन से डिलीट कर देना चाहिए।

ये हैं वो 7 एप्स
Now QRcode scanbattery charging animations battery wallpaperemojione keyboardvolume booster louder sound equalizerdazzling keyboardsuper hero effectclassic emoji keyboard

आपको जल्द से जल्द इन एप्स को अपने मोबाइल फोन से डिलीट कर देना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते, तो ज्यादा संभावना है कि आपको एक बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बताए गए इन सभी ऐप्स में मैलवेयर की पहचान की गई है।