Mobile Phone Secret Codes: बड़े काम के हैं ये सीक्रेट कोड्स, जानें इनके बारे में सबकुछ

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Thu, 09 Dec 2021 02:33 PM IST
Mobile Phone Secret Codes these secret codes are very beneficial for you know about them
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    मोबाइल फोन का यूज हम सभी लोग करते हैं। हालांकि हमारे स्मार्टफोन में ऐसे कई हिडन फीचर्स होते हैं, जिनके बारे में हमें पता नहीं होता। इसी कड़ी में आज हम आपको मोबाइल फोन के उन सीक्रेट कोड्स के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके काफी काम के हैं। इन कोड्स के जरिए आप अपने मोबाइल से जुड़ी कई हिडन डिटेल्स का पता लगा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इन सीक्रेट कोड्स के बारे में -

    *#06#

    अक्सर कई बार हमको फोन के IMEI नंबर की जरूरत होती है। कई मर्तबा फोन चोरी होने की स्थिति में या किसी दूसरी जगह पर मोबाइल के IMEI नंबर की मांग की जाती है। ऐसे में इस नंबर की काफी उपयोगिता है। आप सीक्रेट कोड *#06# को डायल पैड पर दर्ज करके अपने फोन के IMEI नंबर के बारे में जान सकते हैं। इस कोड को दर्ज करते ही मोबाइल फोन की स्क्रीन पर IMEI नंबर शो हो जाएगा।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    *43# और #43#

    इस सीक्रेट कोड की मदद से आप कॉल वेटिंग सर्विस को इनेबल कर सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ अगर आपको कॉल वेटिंग सर्विस को डिसेबल करना है, तो इसके लिए डायल पैड पर #43# संख्या को दर्ज करना होगा।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    *#43#

    इस कोड के जरिए आप अपने मोबाइल फोन में कॉल वेटिंग सर्विस को डिस्प्ले कर सकते हैं। इसे आप बड़ी आसानी से डायल पैड पर *#43# कोड दर्ज करके चेक कर सकते हैं।