Mobile Phone Buying Tips: स्मार्टफोन खरीदने का बना रहे हैं प्लान, तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Sat, 25 Dec 2021 04:08 PM IST
Mobile Phone Buying Tips keep these thing in mind before buying smartphone
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    बीते कुछ सालों में भारत ही नहीं बल्कि विश्व के लगभग सभी देशों में मोबाइल फोन की खरीदारी में वृद्धि देखने को मिली है। स्मार्टफोन के आने के बाद हमारे कई काम आज आसान बन गए हैं। अक्सर हम में से अधिकतर लोग मोबाइल फोन को खरीदने से पहले काफी कंफ्यूज रहते हैं। वो इस बात का निर्णय नहीं कर पाते हैं कि कौन सा फोन उनके लिए उपयुक्त है? अगर आप भी फोन को खरीदने का प्लान बना रहे हैं और ये तय नहीं कर पा रहे हैं कि कौन सा स्मार्टफोन आपके लिए बेहतर है? तो इसी कड़ी में आज हम आपको उन बातों के बारे में बताने वाले हैं, जिनका फोन की खरीदारी करते समय विशेष ध्यान रखना चाहिए। मोबाइल फोन को खरीदते समय इन टिप्स को फॉलो करने पर आप सस्ते दाम पर अच्छे फोन को खरीद सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन बातों के बारे में विस्तार से -

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    बजट

    मोबाइल फोन को खरीदने से पहले इस बात को तय कर लें कि स्मार्टफोन को खरीदने के लिए आपका बजट कितना है? अक्सर लोग देखने दिखाने में ज्यादा दाम पर फोन को खरीद लेते हैं। स्मार्टफोन को खरीदते समय आपको ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए। आपको अपने बजट के अंदर आने वाले सेगमेंट के फोन को खरीदाना चाहिए।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    अपनी जरूरत को ध्यान में रखकर फोन की खरीदारी करें

    फोन को खरीदते वक्त इस बात का खास ध्यान रखें कि आपको उस फोन में किन किन चीजों की जरूरत है? अक्सर लोग ज्यादा रैम और स्टोरेज वाले फोन को खरीद लेते हैं, जिनकी उनको जरूरत नहीं होती है। ऐसे में फोन को खरीदते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि आपको फोन में किस किस चीज की जरूरत है? उसी के मुताबिक आपको फोन खरीदना चाहिए।