Arattai App: क्या है स्वदेशी Arattai App का अमेरिकी कनेक्शन, कंपनी का पता देख क्यों भड़क उठे यूजर्स?

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Fri, 24 Oct 2025 05:16 PM IST
सार

Zoho के स्वदेशी मैसेजिंग एप Arattai पर अब एक नई बहस छिड़ गई है। लोग एप का डेवलपर एड्रेस देखकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें कर रहे हैं। एप पर उठ रहे सवालों का Zoho फाउंडर ने खुद जवाब दिया।

विज्ञापन
zoho arattai app registration address california usa users questions data storage and safety
Arattai - फोटो : Arattai

    Zoho कॉर्पोरेशन के मैसेजिंग एप Arattai इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। स्वदेशी एप होने के नाते इसे लोगों से खूब सराहना मिल रही है और इसे गर्व से डाउनलोड भी किया जा रहा है। अब इसे WhatsApp के स्वदेशी विकल्प के तौर पर देखा जाने लगा है। लेकिन, इन सब के बीच Arattai को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। हाल ही में एक X यूजर ने गूगल प्लेस्टोर पर Arattai App के डेवलपर यानी Zoho Corporation का एड्रेस शेयर किया, जिसके बाद एप पर एक नई चर्चा शुरू हो गई।

    Arattai Messaging App
    Arattai Messaging App - फोटो : Zoho

    अमेरिका में रजिस्टर्ड पते से उठे सवाल

    दरअसल, गूगल प्लेस्टोर में Zoho Corporation के एड्रेस में "Pleasanton, CA, United States" लिखा हुआ दिखा। इससे साफ पता चलता है कि कंपनी अमेरिका में रजिस्टर्ड है। इसके बाद कई यूजर्स सवाल उठाने लगे की वाकई में इस एप को भारत में बनाया गया है या नहीं। इसपर Zoho Corporation के फाउंडर श्रीधर वेंबु ने खुद सफाई दी और बताया कि एप के एड्रेस सेक्शन में अमेरिका का पता क्यों लिखा हुआ है।

    श्रीधर वेम्बू (फाइल)
    श्रीधर वेम्बू (फाइल) - फोटो : एक्स@svembu

    Zoho फाउंडर ने दावों को बताया अफवाह

    वेंबु ने एक एक्स (X) पोस्ट में कहा कि यह एप का पुराना डेवलपर रजिस्ट्रेशन एड्रेस है, जो टेस्टिंग के समय इस्तेमाल हुआ था, लेकिन असल डेटा भारत में ही स्टोर होता है। उन्होंने बताया कि इसे बदला नहीं गया है। कंपनी का कहना है कि भारत में उसके सर्वर मुंबई, दिल्ली और चेन्नई में हैं, और सारा यूजर डेटा यहीं रहता है। Zoho फाउंडर श्रीधर वेंबु के मुताबिक, कंपनी 80 से ज्यादा देशों में उपस्थिती रखती है और यूएस में एक बड़ी कंपनी के तौर पर स्थापित है, जो कि उनके बड़े बाजारों में से एक है। वेंबु ने कहा कि एप के बारे में कई गलत खबरें फैलाई जा रही है जिनका खंडन करना जरूरी है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें