फायदे की बात: YouTube Premium के ये पांच फायदे नहीं जानते होंगे आप, कहेंगे कि ये तो पैसा वसूल है
YouTube Premium के मेंबर विशेष रूप से प्रीमियम शो और फिल्में देख सकते हैं, जिन्हें YouTube Originals कहा जाता है। ये कंटेंट केवल प्रीमियम सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध होते हैं।

YouTube, दुनिया का सबसे बड़ा वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है, जिसके एक अरब से अधिक यूजर्स हैं। यह पूरी तरह से फ्री है, तो आप सोच सकते हैं कि इसके लिए पैसे क्यों खर्च किए जाएं, लेकिन YouTube Premium केवल वीडियो देखने का एड-फ्री अनुभव ही नहीं देता, बल्कि कई ऐसे फायदे भी देता है जो आपके वीडियो स्ट्रीमिंग अनुभव को और बेहतर बनाते हैं। आइए इसके पांच फायदे जानते हैं जिन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं...

1. एड-फ्री एक्सपीरियंस
YouTube Premium का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको वीडियो देखने के दौरान किसी प्रकार के विज्ञापन नहीं दिखाए जाते। इससे वीडियो देखने का अनुभव बेहतर और बिना रुकावट का हो जाता है।

2. ऑफलाइन डाउनलोड
आप अपने पसंदीदा वीडियो और प्लेलिस्ट को ऑफलाइन डाउनलोड करके देख सकते हैं। यह फीचर तब काम आता है जब आपके पास इंटरनेट कनेक्शन नहीं हो, जैसे यात्रा के दौरान। इसे स्मार्ट डाउनलोड भी कहा जाता है।