Xiaomi के फोन में मौजूद यह ऐप आपके लिए है बहुत खतरनाक, सुरक्षा को लेकर खड़े हुए सवाल

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 08 Apr 2019 04:09 PM IST
Xiaomi Smartphone have a Pre-Installed Security that Reported to have Serious Vulnerability
Guard Provider app - फोटो : Check Point

    यदि आपके पास भी चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi का स्मार्टफोन है तो आपको बहुत ही सावधान रहने की दरकार है, क्योंकि शाओमी के फोन में मौजूद एक ऐप को लेकर ग्राहकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इससे पहले एक रिपोर्ट आई थी कि शाओमी के फोन के ब्राउजर में एक यूआर पहले से ही एक्टिव है जो कि सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं है। वहीं अब एक सिक्योरी फर्म ने कहा है कि शाओमी के फोन में मौजूद सिक्योरिटी ऐप यूजर्स के लिए खतरा है। आइए जानते हैं पूरा मामला...

    Guard Provider app
    Guard Provider app - फोटो : amar ujala

    सिक्योरिटी रिसर्ट फर्म चेक-प्वाइंट ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि शाओमी के फोन में मौजूद सिक्योरिटी ऐप यूजर्स की निजी जानकारी चोरी कर सकता है। बता कें कि शाओमी के अधिकतर फोन में सिक्योरिटी ऐप पहले से ही इंस्टॉल्ड मिलता है और इसे डिलीट नहीं किया जा सकता है।

    Guard Provider app
    Guard Provider app - फोटो : amar ujala

    रिपोर्ट में कहा गया है कि यह ऐप आपकी निजी जानकारी को संदिग्ध ऐप तक पहुंचा सकता है। इसके अलावा इस ऐप की मदद से कोई हैकर आपके फोन में मैलवेयर ( वायरस) वाले ऐप भी इंस्टॉल कर सकता है, हालांकि अभी तक इस ऐप के जरिए किसी की जानकारी चोरी होने की रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें