गूगल ने प्ले-स्टोर से क्यों हटाए Mitron और Remove China Apps? यहां है जवाब
विज्ञापन

गूगल ने हाल ही में तेजी से वायरल हो रहे दो मोबाइल एप को प्ले-स्टोर से हटा दिया है। इन दोनों एप के नाम ‘Mitron’ और ‘Remove China Apps’ हैं। इन दोनों एप्स को बहुत ही कम समय में भारत में काफी लोकप्रियता मिली थी। अब गूगल ने बताया है कि इन दोनों को प्ले-स्टोर से क्यों हटाया गया है?

- एंड्रॉयड और गूगल प्ले के वाइस प्रेसिडेंट समीर सामत ने ने अपने एक बयान में कहा, 'हमने इस सप्ताह की शुरुआत में एक वीडियो एप को टेक्निकल पॉलिसी इश्यू की वजह से हटाया। हम इश्यू को फिक्स करने के लिए डेवलपर की लगातार मदद कर रहे हैं, ताकि वे फिर से अपने एप को प्ले-स्टो पर पब्लिश कर सकें।'

- ऐसे में मित्रों एप जल्द ही प्ले-स्टोर पर वापस आ सकता है। अब बात रिमूव चाइना एप्स (Remove China Apps) की करें तो इस एप के वापस आने की संभावना बहुत ही कम है, क्योंकि यह एप दूसरे एप को फोन से डिलीट करने के ट्रेंड को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन