WhatsApp पर भेजते हैं फटाफट मैसेज तो बंद होगा आपका अकाउंट, इस दिन से होगी शुरुआत

दुनिया की सबसे बड़ी इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस देने वाली कंपनी व्हाट्सएप ने थोक में मैसेज भेजने वालों के लिए खिलाफ बड़ा फैसला लिया है। व्हाट्सएप अब ऐसे लोगों का अकाउंट बंद कर देगा जो थोक में हर रोज मैसेज भेजते हैं। साथ ही कंपनी ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी कर सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार में...

व्हाट्सएप ने अपने ब्लॉग में कहा है कि वह ऐसे लोगों का व्हाट्सएप अकाउंट बंद करेगी जो बल्क (थोक) में दूसरे लोगों को मैसेज भेजते हैं। इसकी शरुआत 7 दिसंबर 2019 से होगी। कंपनी ने अपने ब्लॉग में कहा है कि व्हाट्सएप पर 90 फीसदी मैसेज निजी मैसेज होते हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों से थोक मैसेज का ट्रेंड चल रहा है।

थोक मैसेज सबसे ज्यादा तमाम राजनीतिक पार्टियों और डिजिटल मार्केटिंग करने वालों की ओर से भेजे जा रहे हैं। इसकी आड़ में हर रोज तमाम तरह की फर्जी खबरें भी शेयर हो रही हैं। ऐसे में व्हाट्सएप का यह कदम थोक मैसेज और फेक न्यूज पर लगाम लाने के काम आएगा। अगली स्लाइड में जानें कितने मैसेज भेजने पर होगा नियमों का उल्लंघन...