नए साल से इन मोबाइल्स पर बंद हो गया Whatsapp

बहुत जल्द नया साल शुरू हो जाएगा। इस साल व्हाट्सएप ने यूजर्स को काफी तोहफे दिए लेकिन इस साल के खत्म होने के साथ ही व्हाट्सएप अपने यूजर्स को एक झटका भी दे रहा है।दरअसल, नए साल पर करीब 10 लाख स्मार्टफोन में वॉट्सअप काम करना बंद कर देगा।

ऐसा इसीलिए होगा क्योंकि वॉट्सअप के फीचर में कंपनी नए फीचर अपडेट करने वाली है। नए फीचर कुछ पुराने स्मार्टफोन में सपोर्ट नहीं करेंगे। इसी वजह से इन स्मार्टफोन में 31 दिसंबर के बाद व्हाट्सएप नहीं चलेगा।

आईफोन यूजर्स
आईफोन 3GS, iOS6 ऑपरेटिंग वाले फोन, आईफोन 4, 4एस और 5 में व्हाट्सएप सपोर्ट नहीं करेगा। इसके लिए आपको iOS10 अपटेड करना होगा।
इसके अलावा व्हाट्सएप फर्स्ट, सेकेंड, थर्ड और फोर्थ जेनरेशन वाले उन आईफोन और टैबलेट में भी काम नहीं करेगा जिन्हें अपडेट नहीं किया गया है।