Whatsapp New Feature: अब व्हाट्सएप पर एडिट कर सकेंगे मैसेज, ऐसे काम करेगा फीचर

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 20 Sep 2022 05:20 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp To Allow Users To Edit Message on Android report
whatsapp message edit - फोटो : wabetainfo

    इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (Whatsapp) पर आपको जल्द नया फीचर मिलने वाला है। व्हाट्सएप लगातार अपने यूजर्स को नई सुविधाएं और नए फीचर्स देने के लिए कई तरह के बदलाव करता है। अब जल्द ही व्हाट्सएप पर मैसेज को एडिट करने की सुविधा भी मिलने वाली है। व्हाट्सएप के नए फीचर ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने इन आगानी व्हाट्सएप फीचर्स के बारे में जानकारी दी है।

    Whatsapp New Feature
    Whatsapp New Feature - फोटो : WABetaInfo

    जल्द होगा जारी

    व्हाट्सएप के एडिट मैसेज फीचर्स की मदद से मैसेज को भेजने के बाद भी आराम से एडिट किया जा सकेगा। व्हाट्सएप मैसेज एडिटिंग फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है। Wabetainfo ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि व्हाट्सएप एडिट फीचर पर काम कर रहा है और अब इसकी टेस्टिंग भी शुरू हो गई है। बता दें कि थोड़े दिन पहले भी इस फीचर को व्हाट्सएप के एंड्रॉयड बीटा वर्जन में देखा गया था। अब जल्द ही सोशल मीडिया कंपनी इस फीचर को व्हाट्सएप के लिए जारी कर सकती है।

    whatsapp
    whatsapp - फोटो : istock

    ऐसे करेगा काम

    Wabetainfo की रिपोर्ट के अनुसार इस फीचर में यूजर्स एक सीमित समय तक की मैसेज को एडिट कर सकेंगे। हालांकि अब तक इस बारे में सटीक जानकारी प्राप्त नही हुई है। यूजर्स को भेजे गए मैसेज को एडिट करने के लिए टेक्स्ट को देर तक प्रेस करना होगा इसके बाद एडिट बटन पॉप-अप हो जाएगी, इससे मैसेज को एडिट किया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें