WhatsApp Tips and Tricks: अब नहीं होगा आपका व्हाट्सएप अकाउंट हैक, बस करने होंगे ये काम

संकल्प सिंह
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Mon, 31 Jan 2022 02:06 PM IST
WhatsApp Tips and Tricks WhatsApp security features for safety tech news in Hindi
अब नहीं होगा आपका व्हाट्सएप अकाउंट कभी हैक, बस करने होंगे ये काम - फोटो : Pixabay

    दुनिया भर में व्हाट्सएप चैटिंग और मैसेज भेजने का एक बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म है। विश्व भर में अरबों लोग इसका मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के रूप में उपयोग करते हैं। इस माध्यम पर यूजर्स रोजाना कई फोटोज और वीडियोज अपने परिचितों को शेयर करते हैं। इस एप के जरिए आप पैसों को भी ट्रांसफर कर सकते हैं। व्हाट्सएप अपने आप को बेहतर बनाने के लिए अक्सर नए फीचर्स लेकर आता रहता है, जो यूजर्स की प्राइवेसी के लिए काफी सेफ होते हैं। वहीं दूसरी तरफ साइबर फ्रॉड की घटनाओं में भी काफी वृद्धि देखने को मिल रही है। ऐसे में आपको हर कदम पर सजग रहने की जरूरत है। वरना आप भी इसके शिकार हो सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको व्हाट्सएप के उन सिक्योरिटी फीचर्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप अपने व्हाट्सएप अकाउंट को सेफ रख सकते हैं। इन फीचर्स को इनेबल करने के बाद आपके व्हाट्सएप अकाउंट का हैक होने का खतरा भी काफी कम हो जाएगा। आइए जानते हैं इन फीचर्स के बारे में -

    अब नहीं होगा आपका व्हाट्सएप अकाउंट कभी हैक, बस करने होंगे ये काम
    अब नहीं होगा आपका व्हाट्सएप अकाउंट कभी हैक, बस करने होंगे ये काम - फोटो : Pixabay

    बायोमेट्रिक तरीके से करें अपने व्हाट्सएप अकाउंट को लॉक

    अगर आप एक आईफोन यूजर हैं, तो आसानी से अपने व्हाट्सएप अकाउंट को टच ID और फेस ID से लॉक कर सकते हैं। वहीं अगर आप एक एंड्रॉयड यूजर हैं, तो आप फिंगरप्रिंट के जरिए भी व्हाट्सएप को लॉक कर सकते हैं। इससे आपका व्हाट्सएप अकाउंट सेफ और सिक्योर रहेगा। उसे कोई दूसरा व्यक्ति हैक नहीं कर पाएगा।

    अब नहीं होगा आपका व्हाट्सएप अकाउंट कभी हैक, बस करने होंगे ये काम
    अब नहीं होगा आपका व्हाट्सएप अकाउंट कभी हैक, बस करने होंगे ये काम - फोटो : Pixabay

    ब्लॉक और रिपोर्ट

    अगर आपके व्हाट्सएप अकाउंट पर कोई फालतू या स्पैम मैसेज भेजकर परेशान करता है, तो उसे आप ब्लॉक या उसके अकाउंट को रिपोर्ट कर सकते हैं। इसे करने से आपका व्हाट्सएप अकाउंट सिक्योर रहेगा। इसके अलावा कोई बेवजह आपको तंग भी नहीं कर पाएगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें