क्या सरकार सच में पढ़ रही है आपका Whatsapp मैसेज, यह है सच्चाई

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 26 Jul 2018 04:24 PM IST
विज्ञापन
Whatsapp Third Blue Tick Indicating Message Read by Govt is a Fake News
Whatsapp Third Blue Tick

    पिछले कुछ दिनों से दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मैसेज एप व्हाट्सएप पर मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि व्हाट्सएप ने एक नया फीचर जारी किया है और इस नए फीचर से पता चलेगा कि सरकार और पुलिस आपके मैसेज पढ़ रही है या नहीं। मैसेज में कहा जा रहा है कि सरकार आपके सभी मैसेज पढ़ रही है। अब सवाल यह है कि क्या सरकार और पुलिस आपके मैसेज को वाकई पढ़ रही है? आइए जानते हैं।

    Whatsapp Third Blue Tick
    Whatsapp Third Blue Tick

    मैसेज में क्या है

    मैसेज में बताया गया है कि व्हाट्सएप मैसेज के आगे अगर एक टिक है तो मैसेज भेजा जा चुका है। दो टिक है तो मैसेज पहुंच गया है। दो ब्लू टिक के साथ सादा टिक है तो आपके मैसेज को सरकार ने पढ़ लिया है।

    Whatsapp Third Blue Tick
    Whatsapp Third Blue Tick

    चार ब्लू टिक है तो सरकार ने आपका मैसेज पढ़ा है और आपके मैसेज में कोई दिक्कत नहीं है। दो ब्लू टिक के साथ एक लाल टिक है तो इसका मतलब यह है कि सरकार आपका मैसेज पढ़ लिया है लेकिन आपका मैसेज गलत है और जल्द ही आपको पुलिस गिरफ्तार करने वाली है। अगली स्लाइड में जानें मैसेज की सच्चाई क्या है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें