बॉस के नाम से आया यह WhatsApp आपको बुरा फंसा सकता है, पढ़कर आप भी हो जाएंगे हैरान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 11 Apr 2023 11:33 AM IST
विज्ञापन
Whatsapp scam beware of message from your boss you me be cheated
WHATSAPP SCAM - फोटो : अमर उजाला

    व्हाट्सएप पर हर रोजी ठगी के नए मामले सामने आ रहे हैं। ठगों ने अब ठगी का नया तरीका निकाला है, क्योंकि उन्हें भी पता है कि WhatsApp आज दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप है और लोग इस पर भरोसा भी करते हैं। साइबर ठग अब कर्मचारियों से उनका बॉस बनकर ही चूना लगा रहे हैं। ऐसी ठगी का एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है।

    WHATSAPP SCAM
    WHATSAPP SCAM - फोटो : अमर उजाला

    एक लिंकडिन पोस्ट के मुताबिक मीशो (meesho) के एक कर्मचारी को उसके सीईओ के नाम से एक व्हाट्सएप मिला। पहले तो मैसेज देखकर कर्मचारी का सिर घूम गया लेकिन बारिकी से देखने पर पता चला कि यह तो ठगी का नया तरीका है।

    WhatsApp Scam
    WhatsApp Scam - फोटो : अमर उजाला

    मीशो के कर्मचारी शिखर सक्सेना ने यह वाकया सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पोस्ट के मुताबिक जिस व्हाट्सएप नंबर से उन्हें मैसेज मिला था, उसमें उनके बॉस विदित आत्रे की प्रोफाइल फोटो लगी थी। मैसेज की शुरुआत हैलो के साथ हुई और फिर ठग ने अपनी चाल चल दी। ठग ने मैसेज किया,' मैं वर्तमान में एक क्लाइंट के साथ कॉन्फ्रेंस कॉल पर हूं और मुझे इस क्लाइंट को कुछ गिफ्ट करना है। क्या आप कंफर्म कर सकते हैं कि आप इसे पेटीएम से यह खरीद सकते हैं?

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें