WhatsApp का बड़ा फैसला, आठ फरवरी को डिलीट नहीं होंगे अकाउंट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 16 Jan 2021 09:56 AM IST
WhatsApp privacy policy Delays for three months after Backlash all you need to know
whatsapp update - फोटो : अमर उजाला

    अपनी नई सेवा शर्तों को लेकर पूरी दुनिया में किरकिरी होने के बाद WhatsApp ने यूजर्स के हित में बड़ा फैसला लिया है। WhatsApp ने अपनी नई सेवा शर्तों को स्वीकार करने की अवधि को अगले तीने महीने के लिए टाल दिया है। ऐसे में जिन लोगों ने WhatsApp की नई शर्तों को स्वीकार नहीं किया है, उनके अकाउंट 8 फरवरी को डिलीट नहीं होंगे। सीधे शब्दों में कहें तो आठ फरवरी के बाद अगले तीन महीने तक आपका व्हाट्सएप अकाउंट डिलीट नहीं होगा।

    WhatsApp
    WhatsApp - फोटो : twitter.com/WhatsApp

    व्हाट्सएप ने अपने एक ब्लॉग में कहा है कि हमने यूजर्स से नई पॉलिसी के जरिए कहा था कि नई सेवा शर्त स्वीकार नहीं करने पर 8 फरवरी को अकाउंट डिलीट कर दिए जाएंगे, लेकिन अब हम अपनी नई शर्तों को अगले तीन महीने के लिए टाल रहे हैं। ऐसे में किसी भी यूजर्स का अकाउंट डिलीट नहीं होगा।

    WhatsApp Clarifies on Privacy Policy
    WhatsApp Clarifies on Privacy Policy - फोटो : अमर उजाला

    WhatsApp ने ट्वीट करके भी इस बात की जानकारी दी है। व्हाट्सएप ने कहा है कि हम चाहते हैं कि यूजर्स को नई शर्तों को पढ़ने और समझने का पूरा वक्त मिले। हम नई शर्तों को लेकर सभी तरह की दुविधाओं और अफवाहों को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें