फ्री व्हाट्सएप प्लस सब्सक्रिप्शन: सभी यूजर्स के लिए 1 महीने का मुफ्त ट्रायल, ढेरों प्रीमियम फीचर्स का मजा
WhatsApp Plus Free Subscription For 1 Months:
व्हाट्सएप ने भारत में अपनी नई प्रीमियम सर्विस व्हाट्सएप प्लस लॉन्च कर दी है। एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स को इसका 1 महीने का फ्री ट्रायल मिल रहा है। इस सर्विस के जरिए आप वॉट्सएप का रंग और आइकन बदलने, 20 चैट्स तक पिन करने और खास रिंगटोन्स जैसे कई शानदार प्रीमियम फीचर्स का मजा ले सकते हैं। आइए आसान स्टेप्स में जानते हैं कि आप इसे अपने फोन में फ्री में कैसे एक्टिवेट कर सकते हैं।

मशहूर मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने भारत में अपनी नई प्रीमियम सर्विस व्हाट्सएप प्लस लॉन्च कर दी है। यह सर्विस एंड्रॉयड और आईओएस दोनों यूजर्स के लिए आ गई है। सबसे अच्छी बात यह है कि कंपनी सभी यूजर्स को पहले महीने के लिए इसका फ्री ट्रायल दे रही है, ताकि आप इसके खास फीचर्स का अनुभव ले सकें। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि आप इसे कैसे एक्टिवेट कर सकते हैं और इसमें क्या-क्या नए फीचर्स मिलेंगे।

कितनी है व्हाट्सएप प्लस की कीमत?
कंपनी फिलहाल 1 महीने का फ्री ट्रायल दे रही है। फ्री ट्रायल खत्म होने के बाद, इस सर्विस का इस्तेमाल जारी रखने के लिए आपको हर महीने 75 रुपये का सब्सक्रिप्शन चार्ज देना होगा।

फ्री में कैसे एक्टिवेट करें व्हाट्सएप प्लस?
अगर आप भी इस नई सर्विस का फ्री में मजा लेना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले अपने व्हाट्सएप की प्रोफाइल या सेटिंग्स में जाएं।
- यहां आपको सब्सक्रिप्शन का एक नया विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पॉप-अप विंडो आएगी, इसमें व्हाट्सएप प्लस के सेक्शन पर टैप करें।
- इसके बाद एक नई स्क्रीन खुलेगी, जहां इसके सभी फीचर्स की लिस्ट होगी। स्क्रीन पर सबसे ऊपर लिखा होगा- ट्राई व्हाट्सएप प्लस फॉर फ्री।
- अब सबसे नीचे दिए गए स्टार्ट फॉर फ्री मंथ बटन पर क्लिक करें।
- जरूरी बात:सभी फ्री ट्रायल्स की तरह इसमें भी आपको ऑटो-पेमेंट (Auto-Pay) सेट करना होगा। एक महीना पूरा होने के बाद ही आपके अकाउंट से 75 रुपये कटेंगे। अगर आपको सर्विस पसंद नहीं आती है, तो आप पैसे कटने से पहले इसे कैंसिल भी कर सकते हैं। इससे आपके पैसे भी बचे रहेंगे और आप 1 महीने व्हाट्सएप प्लस का आनंद भी ले सकते हैं।
- नोट:यह ऑफर आईफोन और एंड्रॉयड, दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है।