New Feature: WhatsApp पर आने वाला है मैसेंजर जैसा शानदार फीचर, चैटिंग के साथ-साथ चला सकेंगे कोई भी एप

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Sun, 26 Apr 2026 10:54 AM IST
सार

New WhatsApp Feature:

व्हाट्सएप जल्द Android यूजर्स के लिए नया नोटिफिकेशन बबल फीचर ला सकता है। इस फीचर की मदद से यूजर्स बिना एप खोले स्क्रीन पर ही चैट कर सकेंगे। इससे मल्टीटास्किंग आसान होगी और मैसेजिंग का अनुभव पहले से ज्यादा स्मूथ बन जाएगा।

विज्ञापन
whatsapp notification bubbles android chat feature update
whatsapp notification bubbles - फोटो : एआई जनरेटेड

    WhatsApp जल्द ही Android यूजर्स के लिए एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रहा है, जिससे चैट करने का तरीका पूरी तरह बदल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी नोटिफिकेशन बबल्स फीचर पर काम कर रही है, जो यूजर्स को बिना एप खोले ही मैसेज का जवाब देने की सुविधा देगा। यह फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है और फिलहाल टेस्टिंग के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन आने वाले अपडेट्स में इसे पेश किया जा सकता है।

    WhatsApp
    WhatsApp - फोटो : Adobe stock

    स्क्रीन पर फ्लोट करेंगे चैट बबल

    WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर चैट्स को स्क्रीन पर फ्लोटिंग आइकन यानी बबल के रूप में दिखाएगा। जब भी कोई मैसेज आएगा, स्क्रीन पर एक छोटा बबल दिखाई देगा, जिस पर टैप करके यूजर एक कॉम्पैक्ट चैट विंडो खोल सकेगा और तुरंत रिप्लाई कर पाएगा। यह फीचर काफी हद तक Facebook Messenger के चैट हेड्स जैसा होगा, जिसमें बातचीत हमेशा स्क्रीन पर आसानी से एक्सेसिबल रहती है।

    WhatsApp
    WhatsApp - फोटो : Adobe stock

    मल्टीटास्किंग होगी और आसान

    नोटिफिकेशन बबल्स फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यूजर्स किसी भी एप का इस्तेमाल करते हुए चैट कर सकेंगे। यानी बार-बार एप स्विच करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी होगा जो एक साथ कई काम करते हैं। बबल में मैसेज भेजने वाले का प्रोफाइल फोटो और WhatsApp का आइकन दिख सकता है। साथ ही, यूजर्स चाहें तो इस फीचर को बंद करने का विकल्प भी पा सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें