Whatsapp New Feature: अब व्हाट्सएप पर मिलेगा DND मिस्ड कॉल अलर्ट, ऐसे करेगा काम

इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (Whatsapp) पर आपको जल्द डू नॉट डिस्टर्ब (DND) के लिए मिस्ड कॉल अलर्ट फीचर्स मिलने वाला है। इस फीचर की मदद से यूजर DND मोड ऑन होने के बाद व्हाट्सएप पर मिस्ड कॉल की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही व्हाट्सएप अपने एक और नए फीचर Companion मोड पर भी काम कर रहा है। बता दें कि व्हाट्सएप के नए फीचर ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने इन आगामी व्हाट्सएप फीचर्स के बारे में जानकारी दी है।

WABetaInfo के अनुसार व्हाट्सएप ने इस फीचर को रोलआउट कर दिया है, लेकिन अपडेट आने में थोड़ा टाइम लग सकता है। दावे के मुताबिक इस फीचर में यूजर्स को DND मोड ऑन करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही DND मोड में छूटे कॉल को भी बाद में देखा जा सकेगा। बता दें कि इस फीचर्स को आईओएस बीटा यूजर्स के लिए जारी किया जा चुका है। अब जल्द ही इसे एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी जारी किया जा सकता है।

companion मोड
WABetaInfo ने दावा किया है कि व्हाट्सएप इस फीचर्स की टेस्टिंग कर रहा है। इस फीचर्स को मल्टी डिवाइस सपोर्ट के दौर पर पेश किया जाएगा। फीचर्स के तहत यूजर्स एक ही व्हाट्सएप अकाउंट को कई सारे स्मार्टफोन में इस्तेमाल कर सकेंगे। नए अपडेट के बाद यूजर्स को Register Device as Companion का एक विकल्प मिलेगा, जिससे यूजर्स दूसरे फोन में भी अपने एक ही व्हाट्सएप अकाउंट को ओपन कर सकेंगे।