WhatsApp New Feature: अब ग्रुप एडमिन किसी के भी आपत्तिजनक मैसेज को आसानी से कर सकेगा डिलीट, जानें इसके बारे में

ज्योति मेहरा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीज्योति मेहरा
Fri, 28 Jan 2022 05:22 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp new feature now group admin will able to delete any message easily from group
ग्रुप एडमिन कर सकता है किसी का भी मैसेज डिलीट - फोटो : iStock

    व्हाट्सएप दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले एप्स में से एक है। व्हाट्सएप इंस्टेंट मैसेजिंग की सुविधा देता है, जिसे इस्तेमाल करना भी बेहद आसान है। यही कारण है कि व्हाट्सएप के यूजर्स लगातार बढ़ते ही जा रहे हैँ। आज लगभग सभी स्मार्टफोन यूजर्स व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते है। एसे में व्हाट्सएप भी अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर नए अपडेट लाता रहता है। इसी क्रम में व्हाट्सएप एक और कमाल का नया फीचर लेकर आया है। इस नए फीचर के तहत ग्रुप एडमिन की पावर और भी बढ़ गई है। अगर आप भी व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं और किसी ग्रुप के एडमिन हैं, तो आपके लिए ये फीचर बड़े ही कमाल का है। दरअसल, कंपनी ऐसे फीचर पर काम कर रही है, जिसके तहत ग्रुप एडमिन चाहें तो ग्रुप के किसी भी मेंबर के मैसेज को डिलीट कर सकता है। तो आइए इसके बारे में और अधिक जानते हैं।

    ग्रुप एडमिन कर सकता है किसी का भी मैसेज डिलीट
    ग्रुप एडमिन कर सकता है किसी का भी मैसेज डिलीट - फोटो : Pixabay

    रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, मेटा के स्वामित्व वाली ये कंपनी पिछले कुछ दिनों से इस फीचर पर काम कर रही है। इस पर कई टेस्टिंग जोरो शोरों से जारी है। इसके जल्द ही इसे रिलीज किए जाने की उम्मीद की जा रही है। इस फीचर को मॉडरेशन फीचर का नाम दिया जा सकता है।

    ग्रुप एडमिन कर सकता है किसी का भी मैसेज डिलीट
    ग्रुप एडमिन कर सकता है किसी का भी मैसेज डिलीट - फोटो : iStock

    ये कई हद तक टेलीग्राम पर पहले से ही मौजूद फीचर जैसा ही होने वाला है। इसके तहत ग्रुप एडमिन जब चाहे तब अपने ग्रुप के किसी भी सदस्य का मैसेज आपत्तिजनक लगने पर डिलीट कर पाएगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें