WhatsApp Call: अब व्हाट्सएप पर वॉयस कॉल करना होगा और भी मजेदार, जानिए क्या है नया फीचर

दुनियाभर में इंस्टेंट मैसेजिंग की सुविधा देने वाले एप्स में व्हाट्सएप सबसे लोकप्रिय एप है। करोड़ों लोग अपने पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल काम के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। आज लगभग हर स्मार्टफोन यूजर व्हाट्सएप का इस्तेमाल करता है। इसने लोगों के कई काम आसान कर दिए हैं। साथ ही इसे इस्तेमाल करना भी बेहद आसान है। यही वजह है कि व्हाट्सएप के यूजर्स लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। व्हाट्सएप भी अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर नए अपडेट लाता रहता है। इसी क्रम में व्हाट्सएप एक और कमाल का नया फीचर लेकर आया है। कुछ समय पहले व्हाट्सएप पर चैट बेस्ड वॉलपेपर सपोर्ट जोड़ा था। जिससे यूजर्स प्रत्येक चैट और ग्रुप पर अलग चैट बैकग्राउंड लगा सकते हैं। वहीं अब व्हाट्सएप पर वॉयस कॉल करने पर एक डिफॉल्ट स्क्रीन बैकग्राउंड बन जाएगी। आइए इस नए फीचर के बारे में और अधिक जानते हैं।

- एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, जल्द ही व्हाट्सएप अपने यूजर्स को अपने चैट बैकग्राउंड अपने इन-कॉल वॉलपेपर के रूप में भी उपयोग करने की सुविधा दे सकता है। ये वो वॉलपेपर होंगे जिन्हें यूजर्स ने अलग-अलग चैट में सेट किया है।

- कथित तौर पर ये फीचर अभी डेवलपमेंट में है। साथ ही अभी तक एंड्रॉयड या फिर आईओएस पर एप के बीटा वर्जन को पर भी नहीं है। यदि आप व्हाट्सएप के स्टेबल वर्जन का उपयोग करते हैं, तो इस नए फीचर के लिए अभी आपको थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योंकि इसे आने में कुछ समय लगने वाला है।
- BSNL: ये हैं बीएसएनएल के सबसे शानदार प्लान, कम कीमत में पाएं ढेरों फायदे
- Tips and Tricks: मोबाइल डाटा जल्दी खत्म होने से हैं परेशान? इन टिप्स को अपनाकर समस्या से पाएं छुटकारा
- इन 5 टिप्स से आईफोन की बैटरी परफॉर्मेंस हो जाएगी बेहतर
- Smartphone Charging Tips: फोन चार्ज करते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना हो सकती हैं दिक्कतें