कंपनी ने नहीं मानी सरकार की शर्त तो भारत में बंद हो सकता है WhatsApp

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 07 Feb 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
WhatsApp may leave India if New Regulations Kick In
whatsapp

    यदि आप भी एक व्हाट्सऐप उपयोगकर्ता हैं तो यह खबर आपको निराश कर सकती है। इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप और भारत सरकार के बीच पिछले साल से ही तनातनी चल रही है, लेकिन सरकार और फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप की लड़ाई जल्द ही खत्म होने वाली है और इसके लिए सरकार ने व्हाट्सऐप के सामने कुछ शर्तें रखी हैं। यदि कंपनी सरकार की शर्तों को नहीं मानती है तो भारत में व्हाट्सऐप बंद भी हो सकता है। आइए जानते हैं शर्तें।

    Whatsapp, Whatsapp new features, whatsapp calling, whatsapp chatting, video calling
    Whatsapp, Whatsapp new features, whatsapp calling, whatsapp chatting, video calling

    भारत सरकार ने व्हाट्सऐप के सामने कई सारी शर्तें रखी हैं जिनमें एक शर्त यह भी है कि कंपनी व्हाट्सऐप मैसेज के बारे में सरकार को जानकारी दे कि कौन-सा मैसेज कहां से वायरल हो रहा है और उसे सबसे पहले किसने भेजा है, लेकिन व्हाट्सऐप इसके लिए राजी नहीं है।

    whatsapp fake news
    whatsapp fake news

    दरअसल फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप का कहना है कि वह डिफॉल्ट रूप से एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन तकनीक का इस्तेमाल करता है। ऐसे में वह भी मैसेज को पढ़ा नहीं जा सकता है, क्योंकि एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन का मतलब है कि मैसेज, भेजने वाले और प्राप्त करने वाले के बीच ही रहता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें