Telegram के फाउंडर ने व्हाट्सएप को बताया खतरनाक, ये हैं 7 कारण

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 03 Feb 2020 02:03 PM IST
WhatsApp is dangerous for you, says Telegram founder Pavel Durov, 7 reasons
WHATSAPP - फोटो : amar ujala

    एक ओर जहां फेसबुक के स्वामित्व वाले एप व्हाट्सएप को लेकर कंपनी दमदार सिक्योरिटी के दावे कर रही है, वहीं दूसरी तरह व्हाट्सएप की सिक्योरिटी को लगातार सवाल उठ रहे हैं। पिछले साल ही दुनियाभर के करीब 1,400 लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट की जासूसी हुई थी और इस जासूसी को खुद व्हाट्सएप ने स्वीकार भी किया था। आइए जानते हैं टेलीग्राम के फाउंडर परेल डुओरोव का व्हाट्सएप को लेकर क्या सोचना है।

    pavel durov telegram
    pavel durov telegram - फोटो : social media

    परेल डुओरोव हमेशा से व्हाट्सएप पर हमलावर रहे हैं। हाल ही में परेल डुओरोव ने अपने एक ब्लॉग में व्हाट्सएप को खतरनाक कहा है। बता दें कि टेलीग्राम का सीधा मुकाबला व्हाट्सएप से है। परेल डुओरोव का दावा है कि उनका टेलीग्राम एप काफी सुरक्षित है।

    whatsapp
    whatsapp - फोटो : whatsapp

    परेल डुओरोव ने पिछले साल नवंबर में कहा था कि सभी लोगों को अपने फोन से व्हाट्सएप डिलीट कर देना चाहिए। परेल ने कहा कि यदि आप चाहते हैं कि आपके फोटो, वीडियो और मैसेज सार्वजनिक ना हो तो आपको व्हाट्सएप इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें