WhatsApp लाया कमाल का फीचर, अब वीडियो कॉलिंग के दौरान भी कर सकेंगे मल्टीटास्किंग, ऐसे करेगा काम

मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप यूजर्स एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए लगातार नए-नए फीचर्स और अपडेट जारी कर रहा है। अब व्हाट्सएप वीडियो कॉलिंग के दौरान मल्टीटास्किंग को सक्षम बनाने के लिए पिक्चर-इन-पिक्चर मोड को लेकर आया है। इस फीचर की मदद से व्हाट्सएप वीडियो कॉलिंग के दौरान भी अन्य एप का इस्तेमाल किया जा सकेगा। फिलहाल इस फीचर को टेस्ट किया जा रहा है। बता दें कि हाल ही में व्हाट्सअप ने बीटा टेस्टिंग के लिए कॉन्टैक्ट कार्ड शेयर फीचर को जारी किया है।

पिक्चर-इन-पिक्चर मोड
व्हाट्सएप के अपकमिंग फीचर को ट्रैक करने वाली वेबसाइट्स WAbetaInfo ने नए फीचर के बारे में जानकारी दी है। WAbetaInfo के मुताबिक इस फीचर को वीडियो कॉलिंग एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए लाया जा रहा है। पिक्चर-इन-पिक्चर मोड फीचर्स की मदद से यूजर्स वीडियो कॉलिंग करते हुए भी अन्य एप का इस्तेमाल कर सकेंगे।

यानी आप पिक्चर-इन-पिक्चर में अन्य एप की स्क्रीन पर वीडियो कॉलिंग को जारी रख सकते हैं। सीधे शब्दों में कहें तो इस फीचर की मदद से यूजर्स वीडियो कॉलिंग के दौरान भी मल्टीटास्किंग कर सकेंगे।