WhatsApp के ये 10 ट्रिक आपको हर हाल में पता होना ही चाहिए

आप में से अधिकतर लोग व्हाट्सऐप का इस्तेमाल कर रहे होंगे, लेकिन सभी लोगों को ऐप के सभी फीचर्स के बारे में जानकारी शायद ही होगी। व्हाट्सऐप में कई फीचर्स बहुत काम के हैं तो आज हम आपको इसके 10 फीचर्स के बारे में बताएंगे
मैसेज भेजने वाले को बिना बताए मैसेज पढ़ें
कई बार हम चाहते हैं कि हम मैसेज भी पढ़ें लें और भेजने वाले को पता भी नहीं चले तो इसके लिए आपको छोटा सा काम करना है। मैसेज आने के बाद नोटिफिकेशन को नीचे स्क्रॉल करें और फोन को फ्लाइट मोड में डाल दें और फिर मैसेज पढ़कर फ्लाइट मोड ऑफ कर दें।

लाइव लोकेशन शेयर करें
कई बार हम किसी जगह पर होते हैं और अपने किसी दोस्त को वहां बुलाना चाहते हैं या फिर कई बार सुरक्षा के लिए भी हमें अपनी लोकेशन दोस्तों या परिवारवालों को बतानी पड़ती है। ऐसे में आप व्हाट्सऐप के जरिए आप लोकेशन शेयर कर सकते हैं वह भी अपने मनमुताबिक समयावधी के लिए। इसके लिए चैट में फोटो वाले आइकन के बगल में दिख रहे अटैचमेंट पर क्लिक करें और लोकेशन शेयर कर दें।

गलती से भेजे गए मैसेज को डिलीट करें
अगर कोई मैसेज गलती से चला गया है तो उस मैसेज पर टैप करें और फिर सेलेक्ट हो जाने के बाद उसे डिलीट कर दें। डिलीट करते समय आपको ‘Delete for me’ और ‘Delete for everyone’ दो विकल्प मिलेंगे जिनमें से आपको डिलीट फॉर एवरीवन पर क्लिक करना है।