भारत से पंगा लेना पड़ा भारी, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया भी कर रहे चाइनीज एप्स पर बैन की तैयारी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 07 Jul 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
US And Australia Also Looking to Banning TikTok And Chinese Social Media Apps
Chinese app banned - फोटो : amarujala

    भारत सरकार द्वारा 59 चाइनीज एप्स पर एक साथ प्रतिबंध लगाए जाने के बाद पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है। सरकार ने इन चाइनीज एप्स को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताया। सरकार ने जिन चाइनीज एप्स पर प्रतिबंध लगाए हैं उनमें कैमस्कैनर, शेयरईट, टिकटॉक और हेलो जैसे लोकप्रिय एप्स शामिल हैं। भारत सरकार के इस फैसले के बाद अब ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका की सरकार भी टिकटॉक जैसे चाइनीज एप्स के बारे में विचार करने लगी हैं। कहा जा रहा है कि इन दोनों देशों में भी जल्द ही टिकटॉक और अन्य चाइनीज एप्स पर प्रतिबंध लग सकता है।

    Tiktok
    Tiktok - फोटो : For Refernce Only

    अमेरिका में राज्य के सचिव माइक पोम्पिओ ने कहा है कि अमेरिकी सरकार देश में टिकटॉक और अन्य चीनी सोशल मीडिया एप पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी प्रशासन चाइनीज एप्स को बहुत गंभीरता से ले रहा है, हालांकि अमेरिका में इससे पहले भी टिकटॉक और अन्य चाइनीज कंपनियों के लेकर विवाद हो चुका है। अमेरिका सेना ने कई बार टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिका के अलावा ऑस्ट्रेलिया में भी टिकटॉक पर प्रतिबंध की मांग हो रही है।

    tiktok
    tiktok - फोटो : amar ujala

    चाइनीज एप्स को लेकर अक्सर यह बात सामने आती रहती है कि एप के जरिए यूजर्स का डाटा चीनी सरकार के पासा जाता है, हालांकि हाल ही में टिकटॉक ने कहा है कि चीनी सरकार ने उससे कभी डाटा की मांग नहीं की है और यदि भविष्य में करती भी है तो वह सरकार की मांग को ठुकरा देगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें