टिक टॉक वीडियो के चक्कर में सरकारी हॉस्पिटल के दो जूनियर डॉक्टर सस्पेंड

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 27 Jul 2019 04:19 PM IST
Two Interns Removed from Hyderabad Hospital After TikTok Videos Goes Viral
Interns Removed from Hospital - फोटो : social media

    यदि यह कहा जाए तो गलत नहीं होगा भारतीय लोग शॉर्ट वीडियो एप टिक टॉक के पीछे पागल हो गए हैं तो गलत नहीं होगा, क्योंकि आए दिन टिक टॉक के चक्कर में लोगों की नौकरी जा रही है लेकिन बावजूद इसके लोग टिक टॉक वीडियो बनाना नहीं छोड़ रहे हैं।

    टिक टॉक ऐप (फाइल फोटो)
    टिक टॉक ऐप (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

    अभी कुछ दिन पहले ही थाने में टिक टॉक वीडियो बनाने के आरोप में एक महिला पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया हैं, वहीं अब हैदराबाद गांधी सरकारी हॉस्पिटल में दो जुनियर डॉक्टर्स को सस्पेंड कर दिया गया है।

    gandhi hospital hyderabad
    gandhi hospital hyderabad - फोटो : Justdial

    रिपोर्ट के मुताबिक दोनों इंटर्न गांधी अस्पताल में फिजियोथेरेपी का प्रशिक्षण ले रहे थे। प्रशिक्षण के दौरान ही दोनों ने अस्पताल के अंदर टिक टॉक वीडियो जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना के प्रकाश में आने के बाद विद्यार्थियों को वापस उनके कॉलेज भेज दिया गया है। सस्पेंड किए गए इंटर्न में छात्र का नाम श्याम मिल्टन और छात्रा का नाम वीणा कुमारी है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें