काम की बात: बड़े काम के हैं ये पांच एंड्रॉयड एप, आपके काम को कर देंगे आसान

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 25 Jul 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
Top 5 Useful Android Apps Check Their Special Features in Hindi
Useful Android Apps - फोटो : सोशल मीडिया

    आज की डिजिटल दुनिया में हर काम के लिए स्मार्टफोन जरूरी हो गया है। ऑनलाइन होने वाले लगभग हर काम को स्मार्टफोन से किया जा सकता है। स्मार्टफोन पर एप का यूज करके ऑनलाइन सुविधा को और भी आसान बनाया गया है। ऐसे ही कई यूजफुल एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं, जो आपके डेली यूज के काम को आसान बना देते हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसे ही पांच यूजफुल एंड्रॉयड एप के बारे में बताएंगे, जो आपके लिए बहुत काम के साबित हो सकते हैं।

    Scanner App 
    Scanner App  - फोटो : PLAY STORE

    यह एक टाइप का फाइल स्कैनर एप है। इसके इस्तेमाल से आप अपने जरूरी डॉक्यूमेंट को पीडीएफ फाइल में सेव कर सकते हैं। यह एप आपके मोबाइल को पीडीएफ स्कैनर बना देता है। इस एप से फोटो, मार्कशीट, आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसे डॉक्यूमेंट को कैमरे की मदद से आसानी से स्कैन किया जा सकता है। इस एप के इस्तेमाल से आपको बिना पैसे खर्च किए फिजिकल स्कैनर जैसा काम मिल जाता है। इस एप में आपको अगल-अगल डॉक्यूमेंट मोड भी मिलते हैं, जिनका आप अपनी सुविधा के आधार पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

    Google Files
    Google Files - फोटो : Google Play Store

    गूगल की तरफ से आने वाला गूगल फाइल्स बड़े काम का एप है। इसकी मदद से आप फाइल ट्रांसफर, स्टोरेज मैनेजमेंट और फाइल ब्राउज भी कर सकते हैं। यह आपके एंड्रॉयड डिवाइस की स्टोरेज के लिए ऑल इन वन एप की तरह काम करता है। इससे आसानी से बड़ी से बड़ी फाइल को दूसरे एंड्रॉयड डिवाइस में शेयर किया जा सकता है। इस एप से आप आपके फोन की मेमोरी की अच्छी तरह से मैनेज कर सकते है, जैसे पुराने और गैर- जरूरी फाइल को डिलीट करना, फोन से जंक को क्लियर करना और डुप्लीकेट फाइल को हटाना आसानी से किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें