बड़ी खबर: TikTok जल्द भारत में कर सकता है वापसी, माइक्रोसॉफ्ट से हुआ सौदा

यदि आपको भी भारत में टिकटॉक के बैन होने से दुःख हुआ था, आप परेशान थे तो आपके लिए बड़ी खबर है। भारत के बाद अमेरिका में टिकटॉक बैन होने वाला था लेकिन कंपनी ने अमेरिका के आगे घुटने टेक दिए हैं। अब अमेरिका में टिकटॉक बैन नहीं होगा। अमेरिका के बाद टिकटॉक जल्द ही भारत में वापसी को तैयार है। आइए जानते हैं कैसे...

सबसे पहले आपको बता दें कि टिकटॉक और माइक्रोसॉफ्ट के साथ बातचीत आखिरी चरण में है यानी अमेरिका में टिकटॉक के कारोबार को अब माइक्रोसॉफ्ट ही देखेगी और माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर पर ही टिकटॉक यूजर्स का डाटा स्टोर होगा। अमेरिकी टिकटॉक यूजर्स के डाटा की पूरी जिम्मेदारी माइक्रोसॉफ्ट की होगी। रिपोर्ट के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट टिकटॉक को पांच बिलियन डॉलर्स में खरीद सकता है।

शुरुआती तौर पर तो माइक्रोसॉफ्ट, टिकटॉक के सिर्फ अमेरिकी बिजनेस हैंडल करेगी लेकिन यह संभव है कि भारतीय बाजार की जिम्मेदारी भी माइक्रोसॉफ्ट को ही दी जाए और यदि ऐसा होता है तो भारत में टिकटॉक की वापसी तय है, क्योंकि सरकार को चीनी सरकार के पास यूजर्स का डाटा जाने था जो कि माइक्रोसॉफ्ट के साथ शायद ही रहेगा।