TikTok सालों से कर रहा था लाखों यूजर्स की जासूसी, Apple के एक अपडेट के बाद खुली पोल
विज्ञापन

चाइनीज एप टिकटॉक फिर से विवादों में है। टिकटॉक के साथ हमेशा से प्राइवेसी को लेकर बवाल होता रहा है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। टिकटॉक सभी आईफोन यूजर्स का क्लिपबोर्ड पढ़ रहा था जबकि उसे इसकी कोई जरूरत नहीं थी।

दरअसल हाल ही में एपल ने iOS 14 का बीटा वर्जन रिलीज किया है। आईओएस 14 अपडेट के बाद टिकटॉक आईफोन में कॉपी किए गए सभी तरह के कंटेंट को पढ़ता था। उदाहरण के तौर पर यदि आपने कोई मैसेज कॉपी किया है तो अपने आप-आप टिकटॉक में पेस्ट हो रहा था।

यह एक तरह से जासूसी हुई है, हालांकि अब टिकटॉक ने क्लिपबोर्ड को पढ़ना बंद कर दिया है। बता दें कि आप अपने फोन में भी कुछ भी कॉपी करते हैं तो वह क्लिपबोर्ड में ही सेव होता है। जब से आईओएस 14 रीलीज हुआ था तब से ही टिकटॉक आईफोन के यूजर्स द्वारा कॉपी किया गया कंटेंट पढ़ता था।
विज्ञापन