TikTok में आया बड़ा बग, किसी भी वक्त हैक हो सकता है अकाउंट, यह है बचने का तरीका

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 08 Jan 2020 07:18 PM IST
TikTok bug Could Allow Account Takeover by Hackers All You Need to Know
tiktok bug - फोटो : amar ujala

    चीन की शॉर्ट वीडियो एप टिकटॉक (TikTok) भारत में किसी भी देश के मुकाबले सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। भारत में टिकटॉक की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि टिकटॉक वीडियो बनाने के चक्कर में कई लोगों की जान भी जा चुकी है। वहीं टिकटॉक यूजर्स के लिए एक चिंता करने वाली खबर सामने आई है। सिक्योरिटी फर्म चेकप्वाइंट ने TikTok एप में एक बग निकाला है जिसका फायदा उठाकर आपके टिकटॉक अकाउंट को हैक किया जा सकता है।

    tiktok bug
    tiktok bug - फोटो : checkpoint

    Check Point ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि टिकटॉक एप में कई सारे बग है जिसका फायदा उठाकर हैकर्स आपके अकाउंट का पूरा कंट्रोल अपने हाथों में ले सकते हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हैकर्स आपके अकाउंट पर शेयर किए फोटो-वीडियो के साथ छेड़छाड़ भी कर सकते हैं और वीडियो आदि को डिलीट भी कर सकते हैं।

    tiktok bug
    tiktok bug - फोटो : checkpoint

    चेकप्वाइंट ने कहा है कि हैकर्स यूजर्स के मोबाइल नंबर पर टिकटॉक के नाम पर एक मैसेज भेजकर अकाउंट को अपने कब्जे में ले सकते हैं। इसके बाद हैकर्स आपके अकाउंट के साथ जो भी चाहे कर सकता है। हैकर्स आपके वीडियो को डिलीट कर सकता है और कोई आपत्तिजनक वीडियो अपलोड भी कर सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें