गूगल प्ले-स्टोर पर वापस आया टिक टॉक, फिर से कर सकेंगे डाउनलोड

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 30 Apr 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
TikTok app back on google play store and apple app store, now you can downloads
TikTok

    भारत में सबसे लोकप्रिय शॉर्ट वीडियो ऐप Tik Tok प्रतिबंध हटने के करीब 1 सप्ताह बाद प्ले-स्टोर और ऐप स्टोर पर वापस आ गया है। यूजर्स अब गूगल प्ले-स्टोर और एपल के ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि पिछले बुधवार को मद्रास हाईकोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के बाद ऐप पर से बैन हटा दिया था।

    TikTok (Symbolic)
    TikTok (Symbolic)

    टिक टॉक पर अश्लील वीडियो और बच्चों के अश्लील वीडियो को बढ़ावा देने का आरोप लगा था। इसकी जानकारी मद्रास हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को दी थी। इस संबंध में कोर्ट में एक जनहित याचिका भी दाखिल की गई थी जिस पर सुनवाई के बाद टिक टॉक पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया गया था।

    ये भी पढ़ेंः 46 फर्जी चाइनीज ऐप को Google ने प्ले-स्टोर से हटाया, लोगों के फोन में कर रहे थे ताकझांक

    मद्रास हाईकोर्ट
    मद्रास हाईकोर्ट

    बीते 24 अप्रैल को टिक टॉक के मामले पर मद्रास हाईकोर्ट में हुई सुनवाई थी। टिक टॉक पर एडवोकेट मुथुकुमार की ओर से केस फाइल किया गया था। इसके बाद मामले पर मदुरई बेंच ने सुनवाई करने के बाद बैन हटाने का आदेश दिया, हालांकि प्रतिबंध हटाने के साथ यह शर्त भी रखी गई थी कि टिक टॉक ऐप पर ऐसे वीडियो अपलोड नहीं होने चाहिए जो अश्लील हों और यदि किसी सूरत में ऐसा होता है तो कंपनी को 36 घंटे के अंदर वीडियो अपलोड करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी और वीडियो को हटाना होगा।

    ये भी पढ़ेंः हैकर्स के कब्जे में लाखों स्मार्टफोन, Qualcomm के इन 46 चिपसेट में आई बड़ी खामी

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें