Top Indian Mobile App: चीनी टिक-टॉक एप की सता रही है याद, तो इन मोबाइल एप का करें इस्तेमाल

भारत सरकार ने पिछले महीने यानी जून में चीन को झटका देते हुए टिक-टॉक समेत 59 चीनी मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगाया था, जिसका लोगों ने सर्मथन किया है। हालांकि, अब भी कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें चीनी टिक-टॉक एप की याद सता रही है। इसलिए आज हम उन लोगों के लिए कुछ भारतीय मोबाइल एप लेकर आए हैं, जिनका इस्तेमाल चीनी टिक-टॉक के विकल्प के तौर पर किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं इन मेड इन इंडिया मोबाइल एप के बारे में...

Moj App
भारतीय कंपनी शेयरचैट ने हाल ही में इस एप को लॉन्च किया है। यूजर्स को इस एप में टिक-टॉक की तरह शॉर्ट वीडियो बनाने, स्पेशल इफेक्ट, स्टिकर्स और इमोशन जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा यह एप अंग्रेजी भाषा को छोड़कर 15 भाषाओं को सपोर्ट करता है। वहीं, इस एप को गूगल प्ले-स्टोर पर 10 लाख से ज्यादा यूजर्स को डाउनलोड कर चुके हैं और इसको 4.2 अंक की रेटिंग मिली है।

Chingari App
चीनी टिक-टॉक पर प्रतिबंध लगने के बाद यूजर्स अब भारत के चिंगारी एप को इस्तेमाल कर सकते हैं। यूजर्स इस एप में शॉर्ट वीडियो बनाकर अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। इस एप पर यूजर्स को ट्रेंडिंग न्यूज, मनोरंजन, फनी वीडियो, लव स्टेटस जैसे वीडियो मिलेंगे।