फालतू के खर्च पर लगाम लगाते हैं ये 5 मोबाइल ऐप, रखते हैं पूरा हिसाब

यदि आप महीने भर की अपनी आय और खर्च का हिसाब किसी कॉपी की बजाय अपने फोन में रखना चाहते हैं, तो गूगल प्ले स्टोर पर कई ऐप हैं, जो आपके काम आ सकते हैं।
वॉलनट :
इस ऐप की सहायता से आप पूरे महीने का विवरण ले सकते हैं। इसके जरिए आप अपने बैंक अकाउंट में पैसे भी भेज सकते हैं। यह 40 से अधिक बैंक्स को सपोर्ट करता है, जिनके साथ आप इस ऐप के जरिए लेनदेन कर सकते हैं। यह ऐप आपके संदेशों को पढ़कर आपके खर्च का सारा हिसाब-किताब रखता है।

मनी मैनेजर :
इस ऐप के जरिए आप महीने भर का रिकॉर्ड एक फोटो में देख सकते हैं। यह आय और खर्च का एक पाई चार्ट बना देता है। इस ऐप में रिमाइंडर सेट करने का विकल्प भी है। यह ऐप अंग्रेजी, हिंदी, स्पेनिश, जर्मन जैसी कुल 11 भाषाओं में मौजूद है।

ईटी मनी :
यह ऐप भी आपके संदेशों को पढ़कर आपके हिसाब का लेखा-जोखा रखता है। खर्च का हिसाब रखने के अलावा इस ऐप के जरिए आप सीधे म्यूचुअल फंड में इनवेस्ट कर सकते हैं। लोन ले सकते हैं और साथ ही इंश्योरेंस करवा सकते हैं।