mPassportSeva ऐप लॉन्च होते ही प्ले-स्टोर पर आए कई फर्जी ऐप, ऐसे करें पहचान

मोदी सरकार ने हाल देश के नागरिकों को घर बैठे मोबाइल ऐप के जरिए पासपोर्ट बनवाने की सुविधा दे दी है। अब आप आसानी सेmPassportSevaऐप के जरिए देश के किसी भी हिस्से से पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन इस ऐप के लॉन्च होने के साथ ही गूगल प्ले-स्टोर पर कई सारे फर्जी ऐप भी आ गए हैं जो इसी पासपोर्ट ऐप से मिलते-जुलते हैं। चलिए हम आपको फर्जी ऐप के बारे में बता देते हैं नहीं तो आपका डाटा फर्जी लोगों के हाथ में चला जाएगा।

ऑनलाइन पासपोर्ट सर्विस एंड सेवा (Online Passport Services and Seva)
यह ऐप पूरी तरह से फर्जी है जो कि ‘mPassportSeva’ सर्च करने पर दूसरे नंबर पर आता है। इस ऐप में रजिस्ट्रेशन, अप्वाइंटमेंट जैसे कई सारे फीचर्स हैं लेकिन इस ऐप को आपको डाउनलोड नहीं करना है।

आधार पैन पीएनआर पासपोर्ट सेवा (Aadhar Pan PNR Passport Seva)
इस ऐप को बनाने वाले का दावा है कि इसके जरिए आप आधार, पैन कार्ड, पीएनआर , IFSC और पासपोर्ट संबंधी सभी जानकारियां ले सकते हैं लेकिन इस ऐप को डाउनलोड करने से आपको बचना चाहिए।