Telegram बना दुनिया का सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला एप, 5वें नंबर पर खिसका WhatsApp

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 08 Feb 2021 10:53 AM IST
Telegram become the Most Downloaded App Globally in January WhatsApp Slides to Fifth says Sensor Tower report
Most Downloaded App - फोटो : amarujala

    इंस्टैंट मैसेजिंग एप टेलीग्राम (Telegram) दुनिया का सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला नॉन गेमिंग एप बन गया है। Telegram की जनवरी में हुई कुल डाउनलोडिंग में 24 फीसदी हिस्सेदारी भारत की है। इसकी जानकारी Sensor Tower ने अपनी नई रिपोर्ट में दी है। सेंसर टावर की रिपोर्ट में कहा गया है जनवरी में टेलीग्राम को 63 मिलियन यानी 6.3 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया है जिनमें से 1.5 करोड़ डाउनलोड्स भारत में ही हैं।

    telegram
    telegram

    Telegram एप की डाउनलोडिंग में यह इजाफा WhatsApp की नई पॉलिसी के आने के बाद देखने को मिला है, हालांकि व्हाट्सएप ने अपनी पॉलिसी को फिलहाल तीन महीने के लिए टाल जिया है। भारत के बाद टेलीग्राम को सबसे ज्यादा इंडोनेशिया में डाउनलोड किया गया है।

    whatsapp telegram and signal
    whatsapp telegram and signal - फोटो : अमर उजाला

    सेंसर टावर की रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2021 में डाउनलोडिंग के मामले में Telegram पहले नंबर पर, TikTok दूसरे नंबर पर, Signal तीसरे नंबर पर और Facebook चौथे नंबर पर रहा है। WhatsApp की स्थिति बहुत खराब है। व्हाट्सएप पहले तीसरे नंबर पर था जो कि अब पांचवे नंबर पहुंच गया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें