Telegram: इन 9 देशों में बैन है टेलीग्राम, कभी सुरक्षा तो कभी राजनीति बनी वजह
Telegram Banned In 9 Countries:
मैसेजिंग एप टेलीग्राम खुद को सुरक्षित और प्राइवेसी-फ्रेंडली बताता है, लेकिन कई देशों ने इसे बैन कर दिया है। सरकारों का तर्क है कि इस एप का इस्तेमाल प्रदर्शन, असहमति और आपत्तिजनक कंटेंट फैलाने में होता है।

मैसेजिंग एप टेलीग्राम (Telegram) का इस्तेमाल भारत समेत कई देशों में किया जाता है। इंस्टैंट मैसेजिंग की दुनिया में यह एप व्हाट्एप जितना तो पॉपुलर नहीं हो पाया, लेकिन इसकी कई अलग खासियतों के वजह से इस एप के यूजर्स की संख्या करोड़ों में है। टेलीग्राम मैसेजिंग सर्विस में अपने यूजर्स को पूरी तरह एंड-टू-एंड इनक्रिप्शन देने का दावा करता है। यानी इसमें यूजर्स द्वारा भेजे जाने वाले मैसेज पूरी तरह कंपनी और अन्य कंट्रोलिंग एजेंसियों की नजरों से सुरक्षित रहते हैं। सरकारों को तर्क है कि टेलीग्राम का इस्तेमाल विद्रोह, असहमति और आपत्तिजनक कंटेंट फैलाने के लिए किया जाता है। यही वजह है कि कई देशों ने इसे बैन कर दिया है। आइए जानते हैं उन 9 देशों के बारे में जहां टेलीग्राम के इस्तेमाल पर प्रतिबंध है।

1. चीन (China)
2015 से चीन में टेलीग्राम पर रोक है। दरअसल, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और वकीलों ने सरकार के खिलाफ संगठित होने के लिए इसका इस्तेमाल किया। इसके बाद प्रशासन ने “राष्ट्रीय सुरक्षा” का हवाला देते हुए एप को बैन कर दिया।

2. ईरान (Iran)
ईरानी सरकार ने 2018 में टेलीग्राम को बैन कर दिया। यहां यह एप सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला प्लेटफॉर्म था। सरकार ने इसे विरोध प्रदर्शनों और “अनैतिक कंटेंट” फैलाने का जरिया बताते हुए ब्लॉक कर दिया।