भारत में बंद हो सकते हैं टिक टॉक जैसे चाइनीज ऐप, लगा डाटा चोरी का आरोप

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 19 Feb 2019 09:46 AM IST
विज्ञापन
Swadeshi Jagran Manch has written to PM Modi to ban Chinese apps like tik tok in India
TikTok,

    पुलवामा जैसी आतंकी घटनाएं देश को हर मोर्चे पर सतर्क होने के लिए प्रेरित कर रही हैं। जमीनी आतंकवाद के बाद देश को सबसे बड़ा खतरा साइबर आतंकवाद से है। दुश्मन देश विभिन्न ऐप्स के जरिये लोगों के संवेदनशील आंकड़े चुरा सकते हैं।

    Swadeshi Jagran Manch
    Swadeshi Jagran Manch

    इसके माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था या सुरक्षा को तबाह कर सकते हैं। इसी खतरे को देखते हुए स्वदेशी जागरण मंच ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत में इन ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इन ऐप्स पर इंडोनेशिया सहित कई देशों में पहले ही प्रतिबंध लगाया जा चुका है।

    Swadeshi Jagran Manch
    Swadeshi Jagran Manch

    स्वदेशी जागरण मंच के को-कन्वेनर डॉ. अश्विनी महाजन ने सोमवार को प्रधानमंत्री को लिखे इस पत्र में कहा है कि चीन की कंपनियां भारत के हर बाजार में किसी भी कीमत पर घुसने की कोशिश कर रही हैं। कई सौदों में वे इतने निम्न मूल्य पर समझौते कर रही हैं जितना कोई प्रोफेशनल कंपनी कभी नहीं कर सकतीं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें