आ गया SHAREit का मेड इन इंडिया विकल्प, 4K वीडियो भी कर सकेंगे ट्रांसफर

59 चाइनीज एप्स भारत में बंद होने के बाद कई ऐसे भी एप्स हैं जिन्हें लोगों को बहुत जरूरत पड़ रही है। जैसे- कैमस्कैनर (camscanner) और शेयरईट (SHAREit) जैसे एप्स की तलाश खूब हो रही है। चाइनीज एप्स बंद होने के बाद कई मेड इन इंडिया एप्स सामने आए हैं जिनमें से अधिकतर एप्स टिकटॉक जैसे ही हैं। अब एक कदम आगे बढ़ते हुए एक कश्मीरी छात्र ने लोकप्रिय एप SHAREit का विकल्प तैयार कर दिया है। आइए जानते हैं...

कश्मीरी छात्र ने शेयरईट के विकल्प के तौर पर जो फाइल शेयरिंग एप तैयार किया है उसका नाम FileShare Tool है। एप को प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप को प्ले-स्टोर पर 5 में से 4.8 की रेटिंग भी मिली है और अभी तक 5,000 से अधिक लोगों ने डाउनलोड भी कर लिया है।

इस फाइल शेयरिंग एप FileShare Tool को टीपू सुल्तान वानी नाम एक एमबीएम छात्र ने तैयार किया है। बानी का दावा है कि FileShare Tool एप की फाइल शेयरिंग स्पीड SHAREit के मुकाबले काफी ज्यादा है।