PUBG MOBILE: गेम की वापसी पर क्या कहते हैं भारतीय गेमर्स, सुनें उनकी ही जुबानी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 11 May 2021 12:11 PM IST
सार

पबजी मोबाइल की भारत में वापसी नए नाम Battleground Mobile India के साथ हो रही है।

विज्ञापन
PUBG Mobile Relaunching what a gamer thinks about the comeback game as Battleground Mobile India
BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA - फोटो : BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA

    भारत में करीब 8 महीने बाद PUBG MOBILE गेम की वापसी होने जा रही है। कंपनी आधिकारिक तौर पर इसका एलान कर दिया है। पबजी मोबाइल की भारत में वापसी नए नाम Battleground Mobile India के साथ हो रही है। कई भारतीय गेमर्स पबजी मोबाइल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अब गेम की वापसी पर वे क्या सोच रहे हैं। आइए उनकी ही जुबानी जानते हैं..

    ujjwal chaurasia
    ujjwal chaurasia - फोटो : amarujala

    उज्जवल चौरसिया

    टेक्नो गेमर्ज के नाम से बेहद मशहूर हैं। वे पबजी की वापसी पर कहते हैं, "पबजी (PUBG) पर प्रतिबंध से भारत में गेमर्स कम्युनिटी के लोगों को काफी निराशा हुई थी। इसके बाद हमें बिलकुल भी उम्मीद नहीं थी कि यह खेल फिर से भारत में वापस आ पाएगा। प्रतिबंध के कुछ महीने बाद, हमें इस बारे में अपडेट मिलने शुरू हो गए कि पबजी (PUBG) का नाम बदलकर अब पबजी (PUBG) मोबाइल इंडिया कर दिया गया है, लेकिन दुर्भाग्य से इसके बाद भी इस गेम को यहां लॉन्च करने की अनुमति नहीं मिली। बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया का टीजर अब सार्वजनिक हो गया है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही इसका ट्रेलर भी सामने आएगा और गेम की बीटा टेस्टिंग की जाएगी। उम्मीदें अभी से ही सातवें आसमान पर हैं और हम आशा करते हैं कि जून 2021 तक यह गेम लॉन्च हो जाएगा। हम कुछ जोरदार एवं बेहद रोमांचक टूर्नामेंट की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यह बेहद मजेदार होने वाला है! मैं बहुत उत्साहित हूं!"

    total gaming
    total gaming - फोटो : amarujala

    टोटल गेमिंग

    भारत के सबसे बड़े गेमर्स में से एक टोटल गेमिंग ने कहा, “पबजी (PUBG) के रीलॉन्च की खबर सुनकर मैं बेहद उत्साहित हूं। पिछले साल हजारों बार यह बात सुनने को मिली कि पबजी (PUBG) लौट रहा है, लेकिन हमेशा निराशा ही हाथ लगी। मुझे उम्मीद है कि इस बार यह घोषणा सच्ची है और पहले की तरह सिर्फ प्रचार नहीं है, क्योंकि अगर ऐसा होता है तो यह हम सभी के लिए बेहद निराशाजनक होगा। अगर यह खबर सही है, तो मैं खुले दिल से बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (PUBG) का स्वागत करने के लिए तैयार हूं। मैं इस गेम को खेलने तथा अपने PUBG प्रशंसकों के लिए कुछ बेहतरीन कंटेंट्स तैयार करने को लेकर बेहद उत्सुक हूं।”

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें