लगातार PUBG खेलने के कारण दिमाग में जमे खून के थक्के, ICU में हुआ भर्ती

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 02 Sep 2019 10:18 AM IST
Pubg Addiction Makes Boy Land In Hospital ICU With Blood Clots In Brain
Pubg Addiction: Blood Clots In Brain - फोटो : belmarrahealth

    भारत में ऑनलाइन वीडियो गेम PUBG की दीवानगी के बारे में किसी को कुछ बताने की जरूरत नहीं है। भारत में PUBG के चक्कर में कितने लोगों की जान गई है और कितने लड़कों ने अपने ही घर में चोरियां की है। PUBG की लत में कईयों को अस्पताल में भी भर्ती कराना पड़ा। वहीं अब लगातार PUBG खेलने के कारण एक 19 साल के बच्चे के दिमाग में खून के थक्के जम गए हैं। आइए जानते हैं पूरा वाकया...

    PUBG LITE
    PUBG LITE - फोटो : PUBG

    यह पूरा मामला तेलंगाना का है। इस मामले ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि ऑनलाइन गेम्स से युवाओं की जिंदगी कैसे बर्बाद हो रही है। तेलंगाना के वनपार्थी जिले में दिन-रात PUBG गेम खेलने के कारण 19 साल के युवक के दिमाग में खून के थक्के जम गए हैं और हालत बिगड़ने के बाद उसे सिटी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

    playing pubg
    playing pubg - फोटो : Social Media

    रिपोर्ट के मुताबिक पबजी खेलने के कारण बीमार पड़ा छात्र बीएससी सेकंड ईयर में पढ़ाई करता है। डॉक्टर्स के मुताबिक उसका खानपान खराब हो गया है और इसी वजह से अचानक से उसका वजन कम होने लगा था। वह दिन में 6-7 घंटे तक पबजी खेलता था।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें