रिलायंस जिओ का एक और धमाका, भारत में लॉन्च होगा पोकेमोन गो

दुनिया भर में धूम मचाने के बाद अब बारी है भारत के पोकेमोन गो खेलने की। विश्व विख्यात गेम यहां भी लॉन्च होने जा रहा है। पोकेमोन गो का क्रेज आम आदमी से लेकर सेलिब्रिटी तक सबमें देखा गया।

भारत में इस गेम को लॉन्च करने जा रहा है रिलायंस जियो। इस गेम के साथ ही रिलायंस टेलीकॉम सेक्टर में एक और धमाका कर देगा।

बुधवार (14 दिसंबर) से जियो यूजर्स इस गेम का ऑफिशियल वर्जन जियो प्ले स्टोर से डाउनलोड कर पाएंगे।