पाकिस्तान vs बांग्लादेश: मोबाइल पर फ्री में लाइव देखें मैच, नहीं लेना होगा Hotstar का सब्सक्रिप्शन

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में आज दोपहर 3.00 बजे लंदन के लॉर्ड्स मैदान में पाकिस्तान और बांग्लादेश की भिड़ंत होने वाली है। यह मैच पाकिस्तान के लिए इसलिये भी महत्वपूर्ण है क्योंकि विश्व कप के अंतिम चार में शामिल होने के लिए पाकिस्तान को बांग्लादेश पर अप्रत्याशित जीत हासिल करनी होगी। वैसे यदि आप भी क्रिकेट के दीवाने हैं और आप अपने फोन पर World Cup 2019 देखने के लिए हॉटस्टार एप पर पैसे खर्च कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है, क्योंकि इसमें हम आपको फ्री में हॉटस्टार पर सभी मैच देखने का तरीका बताएंगे।

यदि आप फ्री में अपने फोन में पर क्रिकेट विश्व कप लाइव देखना चाहते हैं, तो इसके लिए एक शर्त है और पहली शर्त यह है कि आपके पास जियो का सिम कार्ड होना चाहिए। यदि आपके पास रिलायंस जियो का सिम कार्ड है, तो आपको हॉटस्टार एप का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। आइए जानते हैं कैसे...

दरअसल कुछ दिन पहले ही जियो ने क्रिकेट विश्व कप 2019 को लेकर सिक्सर पैक पेश किया है। जियो के इस ऑफर का फायदा लाखों ग्राहकों को होगा। जियो ने इस ऑफर के लिए हॉटस्टार के साथ साझेदारी की है और इस साझेदारी के तहत जियो के सभी ग्राहक फ्री में वर्ल्ड कप 2019 के सभी मैच अपने फोन पर लाइव देख सकेंगे।