ऑनलाइन दवा बिक्री पर लगी रोक, अब इन मोबाइल ऐप्स से नहीं खरीद पाएंगे दवाएं

दिल्ली हाई-कोर्ट ऑनलाइन दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा कि ई-कॉमर्स साइट पर डॉक्टरों की अनुमति के बिना रोज लाखों रुपये की लाखों दवाएं बेची जा रही हैं जो कि देशभर के मरीजों के लिए खतरे की घंटी है और साथ ही देश के डॉक्टर्स की साख के लिए भी यह ठीक नहीं है। तो आइए जानते हैं कोर्ट के इस फैसले के बाद आप किन-किन वेबसाइट्स और ऐप से ऑनलाइन दवाएं नहीं खरीद पाएंगे।

netmeds
नेटमेड्स डॉट कॉम का नाम तो आपने सुना ही होगा। यदि आप भी इसकी वेबसाइट और ऐप से दवाएं नहीं खरीद सकेंगे। नेटमेड्स की पंचलाइन इंडिया की फार्मेसी है। इस ऐप पर कई तरह की दवाएं ऑनलाइन मिल रही हैं। बता दें कि इसके ब्रांड एंबेसडर महेंद्र सिंह धोनी हैं।

1mg
1एमजी के जरिए भी कई तरह की दवाओं की बिक्री होती हैं। इस ऐप पर ग्राहकों को अच्छा-खासा डिस्काउंट भी दिया जाता है। इस ऐप पर होमियोपैथ की दवाएं भी मिलती हैं।