Netflix vs अमेजन प्राइम vs JioCinema: किसका प्लान है सस्ता, किसमें मिलते हैं जबरदस्त फायदे, सबकुछ जानें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 27 May 2023 10:01 AM IST
Netflix vs Amazon Prime Video vs JioCinema vs Disney plus Hotstar Plans price and more
Netflix vs Amazon Prime Video vs JioCinema - फोटो : अमर उजाला

    वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए भारत सबसे बड़ा बाजार बनकर उभर रहा है। आज लोगों ने डीटीएच को एक किनारे रख दिया है और OTT एप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। ओटीटी के साथ अच्छी बात यह है कि आपको तमाम तरह के कंटेंट सिर्फ एक क्लिक पर मिल जाते हैं। सीधे शब्दों में कहें तो ओटीटी पर मनचाहा कंटेंट मिलता है। ओटीटी मार्केट में Netflix, Disney+ Hotstar, Amazon Prime Videos और JioCinema का सिक्का चलता है, हालांकि जियो सिनेमा आईपीएल के प्रसारण के बाद लोकप्रिय हुआ है। आप में से कई लोग इस बात से परेशान होंगे कि आखिर इनमें से किसका प्लान बेस्ट रहेगा और कहां पर स्पेशल कंटेंट मिलेंगे। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको Netflix, Amazon Prime Video और JioCinema के सभी प्लान के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं...

    netflix
    netflix - फोटो : सोशल मीडिया

    Netflix के प्लान

    • Netflix के प्लान की शुरुआती कीमत 149 रुपये है। यह एक मोबाइल प्लान है यानी आप टीवी पर नहीं देख सकते। इसके अलावा इस प्लान को एक ही स्क्रीन पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इस प्लान में 480 पिक्सल रिजॉल्यूशन मिलती है।
    • Netflix के 199 रुपये वाले प्लान में HD कंटेंट मिलता है। इसमें भी एक ही स्क्रीन का एक्सेस मिलता है लेकिन आप टीवी, टैबलेट, फोन और लैपटॉप पर देख सकते हैं।
    • Netflix के पास एक 499 रुपये का प्लान है। इस प्लान में फुल HD कंटेंट मिलते हैं और एक साथ दो डिवाइस पर अकाउंट को एक्सेस किया जा सकता है। इसके साथ दो डिवाइस पर एक साथ डाउनलोडिंग की भी सुविधा मिलती है।
    • Netflix का 649 रुपये प्लान एक प्रीमियम प्लान है। इसमें चार डिवाइस का एक्सेस मिलता है और Ultra HD (4K) कंटेंट मिलते हैं। इस प्लान के साथ नेटफ्लिक्स का Spatial Audio भी मिलता है और 6 डिवाइस में डाउनलोडिंग की सुविधा मिलती है।
    Amazon Prime Mobile Edition
    Amazon Prime Mobile Edition - फोटो : Amazon

    Amazon Prime Videos के प्लान की कीमत

    • Amazon Prime के मासिक प्लान की कीमत 299 रुपये है। इसमें आपको अमेजन प्राइम के फायदे मिलते हैं जिनमें शॉपिंग पर स्पेशल डिस्काउंट, फ्री डिलीवरी, प्राइम म्यूजिक शामिल हैं।
    • Amazon Prime के तीन महीने वाले प्लान की कीमत 599 रुपये है। इसमें भी आपको अमेजन प्राइम के सभी फायदे मिलेंगे।
    और पढ़ें...