चीनी TikTok को कड़ी टक्कर देंगे ये खास मोबाइल एप, यहां देखें पूरी लिस्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 21 Jun 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
Mitron Roposo and Bolo Indya Mobile apps give tough competition to Chinese app tiktok know about it
mobile app - फोटो : amar ujala

    वैसे तो वीडियो मेकिंग एप टिक-टॉक लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है, लेकिन भारत और चीन के विवाद के बाद से ही इसे बैन करने की मांग उठ रही है। साथ ही लोगों से टिक-टॉक एप को अनस्टॉल करने के लिए भी कहा जा रहा है। हाल ही में भारतीय खुफिया एजेंसियों ने सरकार से टिकटॉक समेत चीन से जुड़े 52 मोबाइल एप को ब्लॉक करने या लोगों से इनका इस्तेमाल बंद करने की सलाह देने की सिफारिश की थी। ऐसे में आज हम आपको कुछ चुनिंदा मोबाइल एप के बारे में बताएंगे, जो टिक-टॉक को कड़ी टक्कर देंगे। आइए इन मोबाइल एप पर डालते हैं एक नजर...

    mitron app
    mitron app - फोटो : play store

    Mitron एप

    भारत में टिक-टॉक एप को टक्कर देने के लिए मित्रों एप को लॉन्च किया गया है। इस एप को अब तक 50 लाख यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। आपको बता दें कि मित्रों एप को आईआईटी, रुड़की के एक छात्र शिवांक अग्रवाल ने तैयार किया है। पहली नजर में देखने पर मित्रों एप आपको टिकटॉक जैसा ही नजर आएगा। दूसरे शब्दों में कह सकते हैं कि मित्रों टिकटॉक एप का क्लोन है। मित्रों एप गूगल प्ले स्टोर पर टॉप फ्री चार्ट में टॉप-10 की लिस्ट में जगह बना ली है, हालांकि इस एप में आपको टिक-टॉक के सभी फीचर्स नहीं मिलेंगे।

    Roposo
    Roposo - फोटो : PLAY STORE

    Roposo एप

    Roposo लोकप्रिय एप्स में से एक है। इस एप को गूगल प्ले-स्टोर और एप-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यूजर्स इस एप में टिक-टॉक की तरह वीडियो और ऑडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं। वहीं, इस एप को अब तक 50 लाख यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं और इसे 4.3 अंक की रेटिंग मिली है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें